सिंगरौली
जिले के विभिन्न अंचलो से आयें 202 आवेदको ने जन सुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अरविंद झा को अपना आवेदन देते हुये अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अपर कलेक्टर द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक जन सुनवाई करते हुये कई आवेदको के समस्याओं का जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से निराकरण कराया गया। साथ ऐसे आवेदक जिनके आवेदनों का निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही किया जा सका संबंधित विभागीय अधिकारी को ओर भेजते हुये आवेदन पत्रो का तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान अपर संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेंय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदान रमेश कोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी एन.के जैन, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग संजय खेडकर ,सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया