रायपुर.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के नये अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (परिचालन) बजरंग अग्रवाल को बनाया गया है। बजरंग अग्रवाल भारतीय रेलवे स्टोर सेवा (IRSS) 2005 बैच के अधिकारी हैं। बजरंग अग्रवाल पश्चिम रेलवे में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (प्रशासन) पद पर कार्यरत थे। बजरंग अग्रवाल ने अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (परिचालन) रायपुर का पदभार ग्रहण किया।
अग्रवाल ने वर्ष 2015 में महाप्रबंधक रेल सेवा पदक से भी सम्मानित हैं। इन्होंने आईआईएससी बेंगलुरु से एम. टेक की उपाधि हासिल की है। वर्ष 2017 में जापान से हाई स्पीड ट्रेन की ट्रेनिंग भी की है। बजरंग अग्रवाल पूर्व में सेंटर रेलवे में डिप्टी चीफ विजिलेंस ऑफिसर और उप मुख्य सामग्री प्रबंधक मटुंगा वर्कशॉप मुंबई के पदो पर भी कार्य कर चुके हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय