कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बना कर रखा था। इसके बाद दुष्कर्म किया है। पुलिस ने चार माह बाद दलदल-सिवनी मोवा रायपुर से आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया है। मामला कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र का है।
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि इसी साल 12 मार्च को पीड़िता के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने आवेदन में बताया कि उनकी नाबालिग लड़की गुम हो गई है। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही थी। जांच के दौरान लड़की के रायपुर में होने की जानकारी मिली। दलदल-सिवनी मोवा रायपुर से आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि ग्राम आमापारा थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम के निवासी आरोपी अभिषेक चौहान (उम्र 19) पिता मन्नू चौहान शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर रायपुर ले गया था। जहां शिव मंदिर में मांग में सिंदूर भरकर शादी कर पत्नी के रूप में अपने साथ रखा। इस दौरान उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के कथन के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय