बीजापुर.
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व थाना आवापल्ली की टीम ने पुन्नूर चार नक्सलियों को विस्फोटक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आवापल्ली थाना और डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम पुन्नूर की
ओर निकली थी।
अभियान के दौरान जवानों ने पुन्नूर से नक्सली महेंद्र इरपा उर्फ करमा पिता रामा स्वामी इरपा उम्र 30 निवासी पटेलपारा बड़े पुन्नूर, जोगा मिडियम उर्फ महेश पिता सन्नू मिडियम उम्र 24 निवासी पटेलपारा बड़े पुन्नूर, राकेश सोढ़ी पिता चिन्नामुत्ता उम्र 23 निवासी स्कूलपारा छोटा पुन्नूर व धर्मेंद्र इरपा उर्फ धरमा पिता इरपा उम्र 34 निवासी पटेलपारा बड़े पुन्नूर थाना आवापल्ली शामिल हैं। पकड़े गए नक्सली 21 दिसम्बर 2023 को दुगाइगुड़ा व चेरामन्गी के बीच रॉयल बस में आगजनी की घटना में शामिल थे। इनके कब्जे से विस्फोटक, प्रतिबंधित नक्सल संगठन का पाम्पलेट बैनर बरामद किया गया हैं। सभी नक्सलियों के विरुद्ध आवापल्ली थाना में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय