भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश की आशंका के बीच प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
डॉ यादव ने देर रात कहा कि राज्य में इन दिनों बारिश ज्यादा हो रही है। सरकार ने प्रशासन को अलर्ट किया है और जनता से भी आग्रह है कि वे सावधानी रखें। वर्षा की अधिकता है, पेड़ आदि के नीचे लोग खड़े होने से बचें।
उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां पानी ज्यादा है, वहां आवश्यक सावधानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वर्षा का दौर सुरक्षित निकलेगा।
राज्य में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। स्थानीय मौसम केंद्र ने आज भी राज्य के भोपाल, दमोह, आगर-मालवा, डिंडोरी, इंदौर, खरगोन, मैहर, पांढुर्ना, राजगढ़, रतलाम, सतना, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा जिले में कई स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।
राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने आज भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान