भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने 16 वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ नेता नरेंद्रसिंह तोमर को बधाई दी है।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता नरेंद्रसिंह तोमर का सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना हम सभी पार्टीजनों के लिए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का विषय है। उन्होंने आशा जताई कि तोमर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए अपने स्वभाव के अनुरूप सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सामंजस्य स्थापित कर सदन का सुचारू संचालन करेंगे तथा विधायिका की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान