पेरिस
बेल्जियम की एक खिलाड़ी सीन नदी में तैरने के बाद बीमार पड़ गई जिस कारण उसकी टीम पेरिस ओलंपिक खेलों की मिश्रित रिले ट्रायथलॉन से हट गई। बेल्जियम ओलंपिक समिति ने बयान में कहा कि बुधवार को महिला ट्रायथलॉन में भाग लेने वाली उसकी खिलाड़ी क्लेयर मिशेल दुर्भाग्य से बीमार पड़ गई है जिसके कारण उनकी टीम को मिश्रित रिले ट्रायथलॉन से हटना होगा।
पेरिस ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने मिशेल की बीमारी को लेकर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया लेकिन कहा कि यह प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। बेल्जियम की ओलंपिक समिति ने भी उनकी बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। सीन नदी के पानी की गुणवत्ता पर शुरू से ही चिंता व्यक्त की जा रही है। इस कारण पहले ट्रायथलॉन के अभ्यास सत्र रद्द करने पड़े थे।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई