भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन मीरा के तीन शावकों को जन्म देने पर चिड़ियाघर और वन विभाग के कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवजात शावकों का स्वागत करते हुए कहा है कि नए मेहमानों के आने से प्रदेशवासी आनंदित और हर्षित हैं। उन्होंने कामना की है कि बाघों का कुनबा निरंतर बढ़ता रहे और टाइगर स्टेट के सम्मान से मध्यप्रदेश सर्वदा गौरवान्वित होता रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सफेद बाघिन के नवजात शावकों के आने से ग्वालियर चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान