जनकपुर/एमसीबी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन तो है मगर वह भी पुरानी होने के कारण आए दिन कुछ न कुछ फॉल्ट एक्स-रे मशीन में हो जाता है। जिसकी वजह से अस्पताल में आए मरीजों को एक्स के लिए जनकपुर से 110 किलोमीटर दूर शहडोल या मनेन्द्रगढ़ जाना पड़ता है। जिसके कारण मरीजों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जबकि जनकपुर मुख्यालय होने के कारण जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे के लिए प्रतिदिन दर्जनों मरीज आते हैं, मगर जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण उन्हें मध्य प्रदेश के शहडोल या छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जाना पड़ता हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय