गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक ऐसा शिव मंदिर है जिसे देखने और जल चढ़ाने के लिए दूर-दूर से सावन के महीने में आते हैं। यह मंदिर जिले के खजनी क्षेत्र के सरया तिवारी गांव में स्थित है। कहा जाता है मंदिर में मौजूद शिवलिंग पर मोहम्मद गजनवी ने कलमा लिख दिया था। ताकि हिंदू इसकी पूजा न करें।
आपको बता दें कि गोरखपुर शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एक ऐसा मंदिर जहां सोमवार को श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ होती है। मंदिर की एक और मान्यता है। वहां के पुजारी जेपी पांडे और श्रद्धालु बताते हैं कि, इस मंदिर पर काफी बार कोशिश करने के बाद भी कभी छत नहीं लगाया जा सका। यह शिवलिंग आज भी खुले आसमान के नीचे है। मंदिर के बगल में एक तालाब है। जिसमें नहाने से कुष्ठ रोग से एक पीड़ित राजा ठीक हो गए थे।
सावन के महीना में इस मंदिर की और शिवलिंग की, मान्यता बढ़ जाती है। सोमवार को तो लोग यहां पूजा पाठ करने जल चढ़ाने आते हैं। लेकिन सावन के महीना में सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है। हर कोई भगवान शंकर को जल चढ़कर यहां आशीर्वाद लेना चाहता है। कई श्रद्धालु यहां पर आने के बाद शिवलिंग पर लेप लगाते हैं। उसके बाद बेलपत्र चढ़ाकर जल भगवान शंकर को अर्पित करते हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान