डिंडौरी
एक शासकीय शिक्षक अपनी जगह पर डेढ़ सौ रुपए प्रतिदिन पर एक युवक को बच्चों को पढ़ाने के लिए रखा था। मामला अमरपुर के टिकरा टोला स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल का है। यहां महेंद्र सिंह परस्ते मत्ते सिंह मसराम की जगह पर टीचिंग करते हैं। शिक्षक मत्ते सिंह मसराम की शराब के नशे में रहने की आदत की शिकायतें भी हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की प्राथमिकता से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
शराब के नशे में घर में मिला शिक्षक
दरअसल जिले में अभी तक शराबी शिक्षक, दो पति-पत्नी वाले शिक्षक के मामले तो सामने आते रहे हैं, लेकिन अब शिक्षक की जगह दूसरे लोग स्कूल में पढ़ाते नजर आ रहे हैं। टिकरा टोला स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक शराब के नशे में घर में आराम फरमाते मिले। उनकी जगह पर एक युवक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा था।
शिक्षक की युवक बच्चों को पढ़ाता है
शासकीय उन्नत प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे युवक का नाम महेंद्र सिंह परस्ते है। मत्ते सिंह ने महेंद्र को डेढ़ सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए रखा है। पूछताछ में मत्ते सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए सो रहे थे। वे पढ़ाने जाते हैं। थोड़ी देर बाद मत्ते सिंह गमछा लपेटे ही स्कूल पहुंच गए।
गुरूजी से अब हुआ शिक्षक
ग्रामीण ने बताया कि शिक्षक मत्ते सिंह मसराम वर्ष 1997 में गुरुजी के पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद शिक्षाकर्मी बने और वर्ष 2015 में शिक्षक बन गए। तब से वे इसी स्कूल में पदस्थ हैं। हमेशा शराब के नशे में रहने का आरोप भी लोगों ने लगाया है। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमरपुर ने बताया कि मामले को प्राथमिकता से दिखवाया जाएगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान