मनेन्द्रगढ़
जिला,एमसीबी केल्हारी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ ने जमकर मचाया हैं तबाही, बाढ़ के रास्ते में जो भी आया साथ बहा ले गया। तहसील केल्हारी अन्तर्गत केलुआ के धनपुरीडांड नामक गांव के पास किसान धर्मेद्र कुमार निवासी चरवाही जो अपनी भूमि में खेती किया था। कुछ दिन पहले ही रोपाई लाखों की लागत लगाकर किया गया था बाढ़ अपने साथ बकुछ बहा ले गया,जमीन पर रह गया तो सिर्फ मिट्टी।
केल्हारी क्षेत्र में सुबह से हो रही मुसलाधार बारिश से सूखी नदियों में भी पानी का स्तर बढ़ता गया और वह विशाल नदी का रूप धारण कर लिया। उफनती हुईं नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया की सूखा नाला बडी नदी में बदलकर अपने आस पास की चीजों को बहा ले गया। साथ ही किसान धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया लाखों की लागत से खेती को भी बहा ले गया। किसान की कड़ी मेहनत पर बाढ़ ने फेरा पानी सब हुआ बर्बाद कुदरत ने मचाया कहर। लगभग बड़े-बडे़ दस खेतो में घुसा बाढ़ का पानी दसों खेतो की फसल बहाकर ले गया साथ। देखते ही देखत खेत नदी में बदल गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय