दुर्ग.
दुर्ग में रेलवे पुलिस नशे के कारोबार करने वाले के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे यार्ड से नशीली सिरप की खेप बरामद की है। रेलवे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। आरोपी के पास से दो बैग भरे सिरप बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दुर्ग जीआरपी प्रभारी भूपेंद्र राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे यार्ड में दो आरोपियों के द्वारा नशीली सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पुलिस टीम को एक्टिव किया गया। रेलवे यार्ड में दो युवक बैग लेकर घूमते दिखे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी बैग छोड़कर फरार हो गया। वहीं, एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। बैग की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अलग-अलग कंपनी की नशीली सिरप मिली। आरोपी की पहचान पाटन मिल पारा निवासी प्रेम प्रकाश नेताम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 508 नशीली सिरप बरामद की है। जिसकी अनुमित कीमत 91 हजार बताई जा रही है। पुलिस एक फरार आरोपी को तलाश में जुटी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय