पन्ना
सिमरिया थाना क्षेत्र ग्राम कड़ना में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार रात की है, जहां दो पक्षों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि हमले में तीन लोगों की जान चली गई। जैसे ही शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी मिली तो पुलिस अपने बल के साथ मौके पर पहुंच गई और और स्थिति काबू करने के साथ जांच शुरू कर दी।
दो आदिवासी पक्षों में विवाद
घटना के संबंध में एडिशनल एसपी श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि घटना दो आदिवासी पक्षों के बीच घटित हुई है जिसमें अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और ध्रुव सिंह की मौत हो गई है। इस मामले में दो आरोपित नामजद थे, जिनके नाम तिलक सिंह व ज्ञान सिंह है। पुलिस ने तिलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देर रात हुई झड़प
पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा पुलिस चौकी के ग्राम कड़ना में गुरुवार की देर रात दो आदिवासी समुदाय के गुटों में आपसी विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि पहले मारपीट के बाद जानलेवा और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।इस दौरान गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया, जिसमें 3 लोगों अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और धूप सिंह की मौत हो गई। जानकारी लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और गांव छावनी में तब्दील हो गया है, पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। पन्ना पुलिस इस ट्रिपल मर्डर की गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक