बीजापुर.
कोतवाली थाना क्षेत्र के कन्हाईगुडा नाले के पास से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस युवती के मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि नयापारा शिविर में रह रही युवती सरस्वती कड़ियामि उम्र 30 रोजाना रोपाई करने अपने खेत जाया करती थी।
सुबह भी वह अपने खेत रोपाई के लिए गई थी। लेकिन दोपहर तक वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद युवती के पिता व भाई ने थाना आकर इस बात की सूचना दी। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद टीम रवाना की गई। आसपास खोजबीन करने के बाद पुलिस को युवती का शव कन्हाई गुडा नाला के पास फंसा हुआ मिला। पुलिस ने वहां से शव बरामद कर लिया है। देर शाम होने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शव जिला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है। टीआई शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटकर जांच कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय