सीहोर
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्टा विश्व स्तरीय समारोह में भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सीहोर जिला के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। नगर के 10 खंडों सहित जिले के 660 ग्रामों तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जी से आए अक्षत सफलता पूर्वक पहुंच चुके हैं। इधर अब अक्षत वितरण कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है जिसमें जिले के सभी गांव गांव से प्रत्येक घरों तक अक्षय वितरण 1 से 15 जनवरी तक संपन्न किया जावेगा।
सोमवार को विभिन्न ग्रामों सहित सीहोर नगर के 10 खंडों में अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अक्षत कलश पूजन का कार्यक्रम ग्वालटोली स्थत श्री राधेश्याम मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विहिप प्रांत सह मंत्री सुनील शर्मा जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा जिला मंत्री राकेश विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष परमजीत संधू आलेख राठोर एवं समस्त नगर टीम एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाथिकारी सुरेश गुप्ता कमल सिंह ठाकुर राजेंद्र मेवाड़ा प्रताप मेवाडा जितेंद्र सेन मनीष अग्रवाल आदित्य परमार नरेंद्र परमार और नागरिकगण उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू