भोपाल
स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शैक्षणिक व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक आमंत्रण की कार्यवाही 17 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये है।
अतिथि शिक्षक द्वारा जीएफएमएस पोर्टल पर ज्वाईनिंग दर्ज कराना एवं शाला प्रभारी प्राप्त सत्यापित ज्वाईनिंग पत्रक की प्रति को पोर्टल पर अपलोड कराना। इसके साथ ही शाला प्रभारी द्वारा जीएफएमएस पोर्टल पर ज्वाईन किये गये अतिथि शिक्षक के प्रमाणीकरण करने कार्यवाही अब 17 अगस्त 2024 तक की जा सकेगी। अतिथि शिक्षकों के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने पूर्व में पत्र जारी कर जिला शिक्षा अधिकारियों का निर्देशित किया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान