ग्वालियर
नए साल में ग्वालियर को कुछ और हवाई सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है। ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरू के लिए हवाई सुविधाएं बढ़ने जा रही हैं, जिसके चलते 14 जनवरी से कुछ और विमान सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है। यह जानकारी स्वयं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी है।
सिंधिया ने ट्विटर (अब एक्स) पर दी जानकारी
सिंधिया ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि 'ग्वालियर में निरंतर बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के सहयोग से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए नए वर्ष में अतरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी।'
मकर संक्रांति से होगी शुरुआत
सिंधिया ने लिखा है कि 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली इन उड़ानों से यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही ग्वालियर का दिल्ली एवं बेंगलुरु से जुड़ाव और मजबूत होगा। उन्होंने लिखा सभी क्षेत्रवासियों को इस सौगात हेतु हार्दिक बधाई।
ग्वालियर में बन रहा है नया एयर टर्मिनल
गौरतलब है कि सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद उन्होंने ग्वालियर में हवाई कनेक्टिविटी बढाने के लिए देश के अनेक हिस्सों के लिए विमान सेवाएं शुरु की है। उन्होंने लगभग 500 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट विस्तार की योजना भी मंजूर की है, जिसमें एयर टर्मिनल बनांया जा रहा है, जहां कार्गो सेंटर भी रहेगा और एयरपोर्ट भी काफी बड़ा हो जाएगा। इसका उदघाटन भी 2024 में लोकसभा चुनावों के पहले होने की संभावना है। इसके बाद यहां से और ज्यादा उड़ाने भरी जा सकेंगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू