ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तकरीबन 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होने जा रहा है. आखिर मैच कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ था. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने एक प्रेस वार्ता आयोजित करके दी. ठीक इसके कुछ देर बाद ही हिंदू महासभा ने इस क्रिकेट मैच का विरोध करने का ऐलान करते हुए हड़कंप मचा दिया है. हिंदू महासभा ने साफ तौर पर इस बात का ऐलान किया है कि अगर ग्वालियर में इंडिया और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच हुआ तो उसका भरपूर विरोध किया जाएगा. हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस बात की अपील की है कि वह ग्वालियर में होने जा रहे इंडिया बांग्लादेश क्रिकेट मैच को निरस्त करें.
दरअसल, पिछले दिनों ग्वालियर में माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हुआ है. शंकरपुर में तैयार हुए इस स्टेडियम में एमपीएल मैच भी खेला जा चुका है. अब इसी माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच t20 के तहत इंडिया और बांग्लादेश की टीम के बीच क्रिकेट मैच होने जा रहा है. इसकी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है. 14 साल बाद ऐसा समय आया है, जब कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच ग्वालियर में होने जा रहा है. इसकी खुशी जाहिर करने और जानकारी देने के लिए महा आर्यमन सिंधिया द्वारा बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई. इस कॉन्फ्रेंस में महाआर्यमन सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर को इंडिया बांग्लादेश क्रिकेट मैच के रूप में बड़ी सौगात मिलने जा रही है. प्रेस वार्ता के दौरान सिंधिया ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए BCCI सचिव जय शाह को धन्यवाद भी दिया.
उधर, कुछ देर बाद ही हिंदू महासभा ने इस बात का ऐलान कर दिया कि अगर इंडिया बांग्लादेश क्रिकेट मैच ग्वालियर में होगा, तो खुलकर विरोध होगा. शहर के दाल बाजार स्थित अपने कार्यालय पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हुए हैं, हिंदुओं का कत्लेआम हुआ है, हिंदुओं की बहू बेटियों का बांग्लादेश में बलात्कार किया गया है, ऐसे में बांग्लादेश की टीम को ग्वालियर बुलवाकर क्रिकेट मैच करवाना और हिंदुओं से तालियां बजवाना यह कतई बर्दाश्त नहीं है.
हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह इस क्रिकेट मैच को निरस्त करवा दें. हिंदू महासभा से जब यह सवाल किया गया कि यह तो सिंधिया का सपना है? इस पर हिंदू महासभा के पदाधिकारी ने कहाकि सपने को पूरा करने के लिए पाकिस्तान की टीम के साथ मैच करवा दें, लेकिन बांग्लादेश की टीम के साथ मैच नहीं होना चाहिए, अगर बांग्लादेश की टीम ग्वालियर में आई और क्रिकेट मैच खेला तो हिंदू महासभा इसका जबरदस्त विरोध करेगी.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू