भिलाई.
भिलाई के खुर्सीपार गौतम नगर में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में डायरिया के 70 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। डायरिया प्रभावित क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावित क्षेत्र शिविर में मरीजों का उपचार कर रहा है। साथ ही साथ घर-घर जाकर सर्वे कर एहतियातन उपाय और दवा का वितरण किया जा रहा है।
गौतम नगर के वार्ड 42 में इन दिनों डायरिया से प्रभावित है। पिछले तीन से चार दिनों में डायरिया के 70 से अधिक मरीज उल्टी दस्त के मरीज सामने आए हैं। बीते दिन डायरिया प्रभावित क्षेत्र में एक करमैता गौतम नाम की महिला की संदिग्ध मौत हो गई। महिला के परिजन एक दिन पूर्व महिला के लिए शिविर से दवाई लेकर गए थे। उसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजन मेकाहारा न लेकर भिलाई के श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय