बिलासपुर.
कांग्रेस नेता चरणदास महंत अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे थे इस दौरान उनका बड़ा बयान सामने आया है। पार्टी के अंदर की फूट को हार की वजह माना है, महंत ने अपने ही नेताओं पर सवाल उठाते कहा की एकजुट होकर नहीं लड़ा चुनाव इसलिए हार का सामना करना पडा, लेकिन अब सब एकजुट हो गये हैं। दरअसल महंत ने कहा की पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की जरूरत हैv हार के बाद समीक्षा होने की बात भी उनके द्वारा कही गई है।
महंत ने यह भी कहा की इस बार हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। चर्चा के दौरान संकेत दिए कि पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को दूर करने के लिए संगठन में बदलाव होंगे। महंत ने कहा की कुछ लोगों को लगा था की सीजीपीएससी मे भष्टाचार हुआ है, इसकी जांच भी हो रही है जितने लडके पास हुए है वो कांग्रेस के हैं या कांग्रेस समर्थित लोगों के। वहीं बिलासपुर के कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर कुछ दिनो पहले सीबीआई ने दबीश दी थी इस पर उन्होंने कहा की मुझे खुशी है की उनके घर पर कुछ नहीं मिला। बच्चे पढ़ने मे बहुत होशियार हैं उनको न कम नंबर मिले हैं और न ही इस तरह का कोई रिकॉर्ड उनके घर से मिला है। मुझे खुशी है की हम साफ सुथरे हैं जो गंदे है उनपर कार्रवाई होगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय