भोपाल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पानी की समस्या को हल करने की मांग की है। साथ ही इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने की बात कही है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एमपी सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके को पत्र लिखा है। उन्होंने जल संसाधन मंत्री को दो पत्र लिखा है। पहले खत में उन्होंने विशेष ध्यान चंदापाठा तालाब को माधव लेक व माधव लेक से भगोरा तालाब जोड़ने वाले कनेक्टिंग चैनल की ओर आकर्षित किया है और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
दूसरे पत्र में शिवपुरी में जल की बढ़ती हुई मांग मड़ीखेड़ा इंटेक वेल में शहर के लिए आरक्षित पानी की कमी की बात कही है। सिंधिया ने पत्र लिखकर आरक्षित जल 14 एमसीएम से बढ़ाकर 21.53 एमसीएम करने की मांग की है, ताकि शहर की भविष्य की जरूरतें पूर्ण हो। वहीं केंद्रीय मंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके को लिखे पत्र में जल निगम को मड़ीखेड़ा से शहर के 20 एमएलडी पानी की अतिरिक्त मांग की है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू