चित्रोत्पला लोक कला परिषद द्वारा,, माता कौशल्या संग तीजा तिहार,, का आयोजन चंदखुरी में 3 सितंबर 2024 से 7 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है. आयोजन में अयोध्या धाम से लाई गई पवित्र मिट्टी की मूर्ति बनाकर चंदखुरी में पंडवानी गायिका श्रीमती प्रभा यादव के घर स्थापित किया जाएगा उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक राकेश तिवारी द्वारा दिया गया तिवारी द्वारा आगे बताया गया की अयोध्या से लोक कलाकार डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर तथा हेमलाल पटेल द्वारा लाई गई मिट्टी को कल छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मूर्तिकार पीलू साहू को सोपा गया . साहू द्वारा माता कौशल्या की छत्तीसगढ़ी परिवेश में मूर्ति बनाई जाएगी. जिसमें माता कौशल्या को छत्तीसाढ़ी कोस्टऊंहा लुगरा पहनाई जाएगी. तथा लोक आभूषण सुता, सूर्रा, बहुची,नागमोरी, करघन,आदि से सुसज्जित किया जाएगा.तथा गोद में भगवान राम को बाल रूप में बिठाया जाएगा.मूर्ति को 2 सितंबर2024 को बाजा गाजा के साथ चंदखुरी लेकर जाने का कार्यक्रम रखा गया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय