जगदलपुर/रायपुर.
केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 30 पर एक चलता ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर लोहे की गिट्टी लोड करके जा रहा था। आग ने ट्रक के पिछले पहियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है। सूचना मिलते ही केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव से दमकल वाहन भी बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के कारण एनएच 30 पर यातायात प्रभावित हुआ है। लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र के बहीगांव में घटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर घायल हुए हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय