मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने राज्यसभा उप-निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी ली
अब 27 अगस्त को होगी नाम वापसी, अंतिम दिन 2 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन
भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. अनुपम राजन बुधवार को विधानसभा भवन, भोपाल में बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया और नाम निर्देशन पत्र की जानकारी ली। यहां पर राज्यसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए कार्यालय बनाया गया है।
राजन ने बताया कि राज्यसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की 21 अगस्त को आखिरी तारीख थी। अंतिम दिन 2 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। उन्होंने बताया कि राज्यसभा निर्वाचन के लिए कुल 3 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र भरे गए हैं।
राजन ने बताया कि 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया होगी।
राजन ने बताया कि आवश्यक होने की स्थिति में 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू