भोपाल
पर्यटन की समग्र प्रगति और विकास के लिये सभी राज्यों के साथ मिलकर कार्य करने के लिये केन्द्रिय पर्यटन मंत्रालय 29 अगस्त 2024 को गोवा में पश्चिमी तथा मध्यवर्ती राज्यों के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित कर रहा है। पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटक केन्द्रों के विकास, वैकल्पिक गंतव्यों के विकास, मार्केटिंग और संवर्धन, पर्यटन के क्षेत्र में कनेक्टिविटी, स्वच्छता, व्यवसाय करने की सुविधा और सुगमता में सुधार के साथ पर्यटन में निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने संबंधी उत्कृष्ट कार्य पद्धतियों को साझा करने पर फोकस किया जायेगा।
सम्मेलन में पूंजीगत निवेश के लिये राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के लिये राज्यों द्वारा किये जा रहे प्रयास, वर्तमान में प्रतिष्ठित गंतव्यों के विकल्प के रूप में राज्यों द्वारा तैयार किये जा रहे गंतव्य पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त पर्यटन संवर्धन के लिये राज्यों द्वारा विकसित किये जा रहे नये विचारों और पहलों के साथ "देखो अपना देश-पीपुल्स च्वाइस-2024" के प्रचार में किये जा रहे प्रयास पर विचार विमर्श होगा। राज्यों द्वारा निजी क्षेत्र को आकर्षित करने, व्यवसाय करने की सुगमता को बेहतर बनाने एवं आतिथ्य क्षेत्र को उद्योग का दर्जा प्रदान करने के लिये किए जा रहे सुधार एवं पहल तथा स्वच्छता और पर्यटक सुरक्षा में किये जा रहे सुधार और नवाचार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किये जायेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू