भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनवरी में कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर, आईजी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ वन टू वन मीटिंग करेंगे। यह बैठक प्रवासी भारतीय सम्मेलन और जीआईएस समिट के बाद 16 व 17 जनवरी को होगी। 16 जनवरी को होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री चौहान खासतौर पर पेसा नियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार एवं नगरीय भू-अधिकार योजना के क्रियान्वयन, पीएम आवास ग्रामीण एवं शहरी की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 17 जनवरी को अधिकारियों के साथ वन टू वन मीटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में 16 एवं 17 जनवरी को कमिश्नर्स, कलेक्टर्स, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक के साथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। 16 जनवरी को होने वाली वीसी में एजेंडा वाइज संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग से की जाने वाली समीक्षा में जल जीवन मिशन, सीएम राईज स्कूलों के संचालन, शिशु मृत्युदर, नवजात शिशु मृत्युदर, मातृ मृत्युदर को कम करने, आयुष्मान भारत निरामयम के कार्यों पर जिला और संभागवार चर्चा की जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू