भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र में हजीरा इंटक मैदान स्थित सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी मंडी के व्यापारियों से चर्चा की। श्री तोमर ने कहा कि हमारा उद्देश्य आपके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। आपके सेवक के रूप में, यह मेरी प्राथमिकता है कि सब्जी मंडी के व्यापारियों और ग्राहकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिले।

More Stories
भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़