छुहारा के अंदर खजूर की सारी ताकत होती है। जो लोग शारीरिक कमजोरी से परेशान हैं उनके लिए यह बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा है। कुछ दिन में ही यह फूड पूरे शरीर की कमजोरी को खत्म कर देगा। अक्सर लोग छुहारे को दूध में भिगोकर खाते हैं। लेकिन इस जानदार खाद्य पदार्थ को एक और चीज के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
मांस बढ़ेगा
छुहारे को शहद के साथ मिलाकर खाने से मांसपेशी बढ़ती है। दोनों खाद्य पदार्थ कैलोरी से भरपूर हैं। छुहारे के अंदर खजूर की सारी ताकत होती है। यूएसडीए के मुताबिक खजूर प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, आयरन, जिंक, कॉपर, विटामिन बी देता है जो वेट गेन के लिए जरूरी हैं।
एनर्जी
छुहारा और शहद दोनों ही नेचुरल शुगर समेटे हैं। शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए इनकी जरूरत पड़ती है। वर्कआउट के बाद या कमजोरी महसूस होने पर इनका सेवन अत्यधिक फायदेमंद होता है
डायजेशन
छुहारा में डायजेस्टिव सिस्टम को सुधारने वाले फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। शहद में एंजाइम्स होते हैं जो डायजेशन को सुधारते हैं। नियमित यह उपाय करने से कब्ज और अन्य डायजेस्टिव प्रॉब्लम दूर हो सकती है।
इम्यूनिटी
शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। छुहारा भी विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
दिल की बीमारी
छुहारा में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। यह दिल की बीमारियों से बचाते हैं। शहद में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखते हैं।
मजबूत हड्डी
छुहारा कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन K से भरपूर है। हड्डियों की मजबूती के लिए इनकी आवश्यकता होती है। शहद के अंदर भी बोन डेंसिटी बढ़ाने वाले मिनरल्स होते हैं।
कॉम्प्लीमेंट्री फायदे
शहद और छुहारे का उपाय स्किन और हेयर के लिए भी अच्छा है। यह शरीर के दोनों अंगों को हेल्दी और स्मूथ बनाता है। उनकी मजबूती बढ़ती है और ग्रोथ तेज होती है।

More Stories
भारत समेत इन देशों में एंटीबायोटिक्स को लेकर क्यों बढ़ी चिंता
भोपाल के थाना टीटी नगर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल 112/100 जवानों ने परिवार से मिलाया*
मेथी खाकर वजन घटाएं, बाल चमकाएं…