नई दिल्ली
भारतीय सेना का एक ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया। पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना शुक्रवार सुबह तकरीबन 9 बजे की है, जिसकी जानकारी खुद भारतीय सेना ने दी है। कहबर के अनुसार भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, 'सुबह 9.25 बजे, भारतीय क्षेत्र के भीतर प्रशिक्षण मिशन पर एक मिनी यूएवी ने तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो दिया और हमारे भिम्बर गली सेक्टर के सामने पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में बह गया।'
पाक सैनिकों ने किया बरामद
सेना ने बताया कि मीडिया इनपुट के मुताबिक पाक सैनिकों ने ड्रोन को बरामद कर लिया है। सेना ने कहा कि यूएवी को वापस करने के लिए पाकिस्तानी सेना को एक हॉटलाइन संदेश भेजा गया है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”