बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बल के नक्सली विरोधी अभियानसे बौखलाए नक्सलियों ने बीजापुर जिले में एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने गंगालूर थाना क्षेत्र के पूसनार गांव में लांचा पूनेम की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।
नक्सलियों ने हत्या के बाद एक पर्चा भी फेंका, जिसमें आरोप लगाया है कि ग्रामीण को जनअदालत में बार-बार समझाया गया था कि वह पुलिस की मुखबिरी न करे। इसके बावजूद ग्रामीण ने लगातार पुलिस को सूचनाएं दीं, जिसके चलते उसे मौत की सजा दी गई है।
इस हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है। पर्चे में नक्सलियों ने अपने निर्णय का औचित्य बताते हुए जमींदार की हत्या को सही ठहराया है। घटना के बाद से पूसनार गांव और आस-पास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। हालांकि इस घटना के संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गंगालूर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय