भोपाल
निशातपुरा थाना इलाके में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि युवक रात भर जागकर मोबाइल फोन देखा करता था। स्वजन उसे समय-समय पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करने की नसीहत देते थे।
निशातपुरा थाने के एसआइ रामसिंह ठाकुर ने बताया कि 20 वर्षीय सोहन उर्फ समीर पुत्र अनंतराम सेन पारस नगर फेस-दो में परिवार के साथ रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा विवाहित बड़ी बहन है। पिता अनंत कुमार की बस स्टैंड पर किताबों की दुकान है।
रविवार सुबह सोहन कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिवार के लोगों ने चाय पीने के लिए उसे कई बार आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा तोड़ दिया गया। कमरे में अंदर सोहन दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी पर लटका था। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सोहन कोई काम काज नहीं करता था। वह दिन अक्सर सो जाया करता था, रात भर मोबाइल फोन देखा करता था। इस वजह से स्वजन अक्सर उसे फोन से दूर रहने की नसीहत दिया करते थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू