भिंड
जहां एक और कल रात्रि को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूरे भिंड जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा था और वही दूसरी और भिंड जिले के ग्राम बिलाव के पूर्व सरपंच स्वर्गीय कैलाश नारायण दीक्षित के प्रपोत्र समाजसेवी नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा नेता मुकेश दीक्षित की कोठी आकाशीय बिजली गिरने से पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई, लेकिन ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई, ग्राम पंचायत बिलाव वासियों ने बताया, गत रात्रि को आकाशीय बिजली गिरने के कारण कोठी धरासायी हो गई, पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि उक्त कोठी की मरम्मत हेतु पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन की ओर से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए, एवं जिला प्रशासन की ओर से धराशाई हुई कोठी का निरीक्षण कराया जाए,पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी कोठी आकाशीय बिजली गिरने के कारण उनको लाखों रुपए की आर्थिक हुई है.

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन