भोपाल
मध्य प्रदेश बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलों में इस साल से नौवीं कक्षा में गणित के दो विकल्प बेसिक व उच्च गणित होंगे। दोनों विकल्पों के प्रश्नपत्रों का स्वरूप कैसा होगा, यह अभी तय नहीं है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने नौवीं से 12वीं तक के सभी विषयों के अंक योजना और पाठ्यक्रम को जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट तैयार नहीं हुआ है। इससे विद्यार्थी परेशान हैं।
इधर, नौवीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होने जा रही है। ऐसे में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी असमंजस में हैं कि गणित के दोनों विकल्पों के प्रश्नपत्रों का स्वरूप कैसा होगा? बता दें कि अगले सत्र से 10वीं में भी गणित के दो विकल्प होंगे।
दोनों विकल्पों का पाठ्यक्रम एक समान
गणित के शिक्षकों का कहना है कि वे अभी दोनों विकल्पों के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम की किताब एक ही है, लेकिन किसी तरह के प्रश्न होंगे यह समझ नहीं आ रहा है। अभी तक जो गणित की अंक योजना जारी की गई है, उसमें लिखा है कि दोनों प्रश्नपत्रों का स्तर अलग-अलग होगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू