बस्तर.
बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावंड में रविवार की शाम को एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। यहां गांव के ही दो मासूम बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भानपुरी थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि पिपलावंड निवासी बुलकु राम बघेल की साढ़े ती साल की बेटी ईश्वरी बघेल, नंदो राम कश्यप के चार वर्षीय पुत्र विकास कुमार कश्यप की मां के साथ नल पर पानी भरने के लिए गए हुए थे। पानी भरने के दौरान अचानक ईश्वरी व विकास वहां से गायब हो गए। महिला ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों दिखाई नहीं दिए। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन की। मनकू के बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव देखा गया। परिजनों ने बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से घर में मातम छा गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय