रायपुर
रायपुर रेलवे स्टेशन में एक यात्री की लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक यात्री संभवतः ट्रेन से गिरकर पटरियों पर आ गया और उसकी मौत हो गई. हालांकि अभी सुसाइड की पुष्टि नहीं हुई है.
आरपीएफ और जीआरपी के स्टॉफ रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 में पहुंच गए है. सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज निकालने और वहां मौजूद यात्रियों से बयान लेने का प्रयास कर रही है, जिससे स्थिति स्पष्ट होगी.
बता दें कि रेलवे अक्सर यात्रियों से चलती गाड़ी में न चढ़ने और न उतरने को लेकर अपील करता रहा है. लेकिन बावजूद इसके यात्री ऐसा करते है, जो उनके लिए जान लेवा साबित होता है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय