मरवाही.
मरवाही थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए शख्स को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 64(1)-BNS की धारा में अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विक्षिप्त महिला के साथ उसी के गांव में रहने वाले युवक परमेश्वर श्रीवास ने रात के समय दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी परमेश्वर को रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल लिया है तो पुलिस जल्द ही विक्षिप्त पीड़िता को आगामी कार्रवाई के बाद न्यायालय से आदेश लेकर मनोरोग चिकित्सालय बिलासपुर शिफ्ट करने की बात भी कह रही है। एसडीओपी दीपक मिश्रा की ने बताया कि मामला गंभीर था। तत्काल पुलिस को जानकारी मिलने पर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही पीड़िता को मनोरोग चिकित्सालय बिलासपुर भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय