रायगढ़.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एमएसपी प्लांट में मंगलवार की रात एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। एसएमएस यूनिट में लोहे का गर्म लावा गिरने से एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। घटना चक्रधर नगर थाना थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ,चक्रधर नगर थाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामगांव मे स्थित एमएसपी प्लांट में बीती रात साढ़े 11 के आसपास दर्दनाक मौत हो गई।
एमएसपी प्लांट में बीती रात साढ़े 11 के आसपास एक ठेका श्रमिक एसएमएस यूनिट में क्रेन से गला हुआ लोहा ले जाते समय गर्म लिक्विड में गिरने से उसकी मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर श्रमिकों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा हादसे में जिस श्रमिक की मौत हुई है वह बिहार का रहने वाला था। प्लांट में ठेका श्रमिक की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय