भोपाल
माह अगस्त-2024 की राशन सामग्री उचित मूल्य दुकानों से अभी तक नहीं लेने वाले परिवारों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ता अपनी अथवा वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत किसी भी उचित मूल्य की दुकान से 31 अगस्त-2024 तक राशन प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देशित किया था कि समय पर राशन सामग्री नहीं प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाए। बुधवार को 13 लाख 33 हजार 542 परिवारों को एसएमएस किये जा चुके हैं।
अभी तक 87 प्रतिशत परिवारों ने लिया राशन
मंत्री राजपूत ने बताया है कि अगस्त माह में अभी तक 87 प्रतिशत परिवारों ने राशन ले लिया है। शेष परिवारों को सूचना दी जा रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान