छतरपुर
छतरपुर कांड में थाने पर हमले के मुख्य आरोपी शहजाद अकेला नहीं है, बल्कि उसके तीन और सगे भाई इस कांड में फंस गए हैं। शहजाद अली के बाद अब पुलिस की रडार पर उसके तीन भाई आजाद, फैय्याज और इम्तियाज हैं, जिन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है।
हाजी शहजाद अली की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हाजी शहजाद अली का बड़ा भाई आजाद अली पुलिस से बहस करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में हाजी शहजाद अली और उसका बड़ा भाई आजाद अली दोनों दिखाई दे रहे हैं। विडियो में आजाद पुलिस से जमकर बहस कर रहा है। तभी पुलिस आजाद को थाने के मेन गेट बाहर कर देती है इस। बीच बाहर खड़े लोग नारा-ए-तकबीर, अल्ला हू अकबर का नारा लगाते हैं। कुछ देर बाद पत्थरबाजी शुरू हो जाती है।
हाजी शहजाद अली के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस अब उसके तीन अन्य भाइयों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पत्थर कांड में हाजी शहजाद अली के अलावा उसके तीन अन्य भाइयों को भी आरोपी बनाया है। हाजी शहजाद अली कुल चार भाई हैं। पुलिस ने इन चारों को पत्थरबाजी कांड का मुख्य आरोपी बनाया है।
सबसे बड़े भाई का नाम आजाद अली है जो पुलिस से बहस करते हुए दिखाई दे रहा है। वर्तमान में आजाद कांग्रेस का पार्षद है। दूसरे नंबर का खुद हाजी शहजाद अली है जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे नंबर का भाई फैय्याज अली है जिस पर पहले से ही हत्या,हत्या के प्रयास और अवैध रूप से जमीनों को कब्जाने का आरोप है। फैय्याज अली ने सन 1998 में तत्कालीन सांसद प्रत्याशी एवं बीजेपी की बड़ी नेत्री उमा भारती पर गोलियां भी चलाई थी जिस पर मामला दर्ज किया गया था जो बाद में बरी हो गया। हाजी शहजाद अली के चौथे नंबर के भाई का नाम इम्तियाज अली है जो की जले हुए ऑयल और पुराने टायर का काम करता है।
हाजी अली के चारों भाइयों को पुलिस ने पत्थर कांड में मुख्य आरोपी बनाया है और छतरपुर पुलिस हाजी अली के तीनों भाइयों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। छतरपुर एसपी अगम जैन का कहना है की हमे उम्मीद है की जल्द ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल हाजी अली तीन दिनों की पुलिस रिमांड में है और रिमांड के दौरान वह कई राज उगल रहा है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू