उज्जैन
मध्य प्रदेश सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री संपतिया उइके ने गुरुवार को महाकाल बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी पर उइके ने उज्जैन पधारीं। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान पूजन ओम पुजारी ने सम्पन्न करवाया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके गुरुवार को अपने परिजनों के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंची थीं। वहां उन्होंने एकादशी पर भगवान महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। चांदी द्वार से पहुंचकर भगवान का पूजन-दर्शन भी किया। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद नंदी हॉल में शिव मंत्र का जाप करती नजर आई। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने भी बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कहीं। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों पर पहुंचकर भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर समिति ने उनका सम्मान भी किया।
संपतिया उइके भले ही विधायक पहली बार बनी हो, उन्हें संसदीय राजनीति का लंबा अनुभव है। विधायक और मंत्री बनने से पहले उइके राज्यसभा की सदस्य भी रही हैं। 25 दिसंबर 2023 को उन्होंने मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान