भोपाल
नया साल शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश में ठंड ने जोरदार तरीके से दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार लुढ़क रहा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को दिनभर ऊनी कपड़े पहने रहने को मजबूर कर दिया है। रात जहां ठिठुरन भरी गुजर रही है तो दिन में भी ठंड ने लोगों को कंपकपा दिया है। ग्वालियर-चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच चुका है और प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।
5 डिग्री पहुंचा तापमान
मध्य प्रदेश के जिलों के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो ग्वालियर में यह सबसे कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया, राजगढ़, पचमढ़ी, रीवा जैसे जिलों में यह तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक देखा गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, जबलपुर में 7.6 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा अन्य जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे तक पहुंच रहा है।
यहां चलेगी शीत लहर
प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। बुरहानपुर, बैतूल, बालाघाट, खंडवा, धार, उज्जैन, हरदा, नरसिंहपुर, सिवनी, दतिया खरगोन जिलों में शीतल दिन रहेगा। इन सभी जगहों पर बर्फीली हवाएं चल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
कैसा रहेगा मध्यप्रदेश के मौसम का हाल ?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के चलते बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश में अपना असर दिखा रही हैं। पश्चिम विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं लगातार प्रदेश में आ रही है, जिससे दिन और रात का तापमान लुढ़क रहा है। 23 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में भी पश्चिमी विक्षोभ बनता दिखाई दे रहा है। जिसका असर आने वाले समय में मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ता हुआ दिखाई देगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू