भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत प्रदेश में चिन्हित विशेष रूप से जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) में 3630 घरों को विद्युतीकृत किया जा चुका है। तोमर ने शेष घरों में भी विद्युतीकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिये हैं।
अभियान में चिन्हित जनजातीय समूहों जैसे भारिया, बैगा एवं सहरिया समुदाय के अविद्युतीकृत घरों को विद्युतीकृत किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के लगभग 27 हजार घरों में विद्युतीकरण की कार्ययोजना को विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृति दी गयी है।

More Stories
भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़