राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) संस्था होगी पुनर्जीवित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से सौजन्य भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से सौजन्य भेंट कर उनके मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल नगर में राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) सड़कों, पार्कों और भवनों के निर्माण, विकास और रख-रखाव के अलावा नजूल भूमि की सुरक्षा और विकास के कार्य करने वाली संस्था रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री से सीपीए को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सीपीए के पुनर्जीवित होने से यह पुनः भोपाल शहर की विकास गतिविधियों में योगदान दे सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन