इंदौर
एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर से सपनों के शहर मुंबई जाने वालों के लिए बुरी खबर है। उनका सफर अब और मंहगा होने वाला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 1 सितंबर से खलघाट और सोनवाय टोल प्लाजा पर टोल के दाम बढ़ने वाले हैं। इस बढ़ोतरी की सीधा असर आपकी जेब पर होगा। इस दिन लाखों की संख्या में लोग इन टोल से होकर गुजरते हैं। कार, बस और एलसीवी सभी के लिए टोल महंगा होने वाला है। खलघाट की तुलना में सोनवाय टोल पर दामों में ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है। हर दिन इन मार्गों से जाने वाले 2 लाख से ज़्यादा वाहन चालकों पर इसका असर पड़ेगा।
यह हुआ बदलाव
सोनवाय टोल प्लाजा पर कार से सिंगल ट्रिप के लिए अब 40 रुपए लगेंगे, जो पहले 30 रुपए थे। बस का टोल 100 रुपए से बढ़कर 135 रुपए हो जाएगा। एलसीवी वालों को 50 रुपए की जगह अब 65 रुपए देने होंगे। ये नई दरें सितंबर महीने से प्रभावी हो जाएंगी।
खलघाट टोल नाके पर दाम
खलघाट टोल नाके पर भी दाम बढ़ेंगे। कार से जाने पर अब 70 रुपए टोल लगेगा, जो पहले 65 रुपए था। एलसीवी का टोल 115 रुपए से बढ़कर 125 रुपए हो गया है। बस वालों को अब 230 रुपए की बजाय 250 रुपए देने होंगे। टोल के दाम बढ़ने से इंदौर-मुंबई रूट पर सफर करना महंगा हो जाएगा। इसका असर रोजाना सफर करने वालों खासा देखा जाएगा। इसके साथ ही व्यापारियों को भी सफर में मंहगाई के इस खर्च को जोड़ना पड़ेगा।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया