भिलाई
भिलाई इस्पात संयंत्र के वित्त एवं लेखा विभाग के सभागार में राजभाषा कार्यशाला एवं विभागीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पण्डा, विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) देबेन्द्र नाथ करन एवं मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) प्रमोद कुमार चोखानी थे।
मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार पण्डा ने कहा कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित दिशा निदेर्शों का अनुपालन करने के लिए वित्त एवं लेखा विभाग पूर्णत: प्रतिबद्ध है। विभाग में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये कार्यशालाओं एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन किया जाता है। हिंदी के प्रगामी प्रयोग के प्रोत्साहन के लिए विभाग सतत प्रयासरत है।
विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) देबेन्द्र नाथ करन ने कहा कि हिंदी में कार्यालयीन कार्य करना गर्व की अनुभूति देता है, हम हिंदी में शत-प्रतिशत कार्यालयीन कार्य सुनिश्चित करने विभागीय स्तर पर विभिन्न कार्यों में हिंदी की अनिवार्यता लागू कर रहे हैं तथा प्रतियोगिताएँ आयोजित कर रहे हैं। मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) प्रमोद कुमार चोखानी ने कहा कि हिंदी को प्रोत्साहन तथा कार्यालयीन कामकाज में हिंदी का प्रयोग हमारा राष्ट्रीय दायित्व है, इसके लिए वित्त एवं लेखा विभाग में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय