सिंगरौली
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आएं हुये 225 व्यक्तियों के द्वारा अपनी समस्याओं से कलेक्टर अपर कलेक्टर अरविंद झा एवं पी.के सेन गुप्ता को अवगत कराते हुये अपना आवेदन पत्र दिया गया। जन सुनवाई कर रहे अपर कलेक्टर के द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये कई आवेदनो का निराकरण जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही कराया जा सका संबंधित विभागीय अधिकारियो की ओर भेजते हुये निर्देश दिया गया कि समय सीमा में आवेदन पत्रो का निराकरण सुनिश्चित किया जाये।
अपर कलेक्टर ने निर्देश देते हुये कहा कि विभागीय अधिकारी जन सुनवाई मे प्राप्त आवेदन पत्रो का तत्परता से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे ताकि संबंधित आवेदनकर्ता के समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित हो सके। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एनके जैन, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन