बिलासपुर
न्यायधानी के तिफरा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गा है. सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, तिफरा के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला. इस दौरान बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का रहने वाला है. पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच हाथापाई हुई. इस बीच आरोपी शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया.
इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे सिम्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय