रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने वृक्षारोपण किया और अभियान की शुरूआत की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले एवं विश्वविद्यालय के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं एन.एस.एस. की छात्र-छात्राओं द्वारा 300 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
उल्लेखनीय है कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित किया जा रहा है। देश भर में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण में सन्तुलन बनाये रखना, ग्लोबल वार्मिंग को कम करना, स्वच्छ वायु, मृदा व जल की गुणवत्ता में सुधार व जैव विविधता में वृद्धि के साथ अगली पीढ़ी के लिये सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। इस अभियान के तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुसंधान केन्द्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय