भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ जियाजीराव कॉटन मिल लिमिटेड, ग्वालियर से जुड़े रहे श्रमिक एवं कर्मचारियों ने भेंट की। प्रतिनिधि- मंडल ने मुख्यमंत्री चौहान को 4 सूत्री सुझाव-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्राप्त सुझावों के संदर्भ में शीघ्र ही बैठक बुलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान को गढ़कुंडार महोत्सव का आमंत्रण
मुख्यमंत्री चौहान से खंगार क्षत्रिय समाज सेवा विकास संघ, जिला निवाड़ी के प्रतिनिधि-मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खंगार के नेतृत्व में आज निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान को 27 से 29 दिसंबर तक होने जा रहे गढ़कुण्डार महोत्सव का आमंत्रण दिया गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान